नवनियुक्त जेल अधीक्षक का युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज युवाओं ने बुलंदशहर के नवनियुक्त जेल अधीक्षक आर.के. जयसवाल को चादर उड़ाकर एवं बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया एवं सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

राजा सैफी गाजियाबाद ने जेल में बंद कैदियों की हर जरूरत को पूरा करने की बात कही एवं एडवोकेट अमित राणा व एडवोकेट ललित शर्मा ने जरूरतमंद कैदियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की बात कही।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी राजा सैफी गाजियाबाद एवं एडo अमित राणा, एडo ललित शर्मा जिलाध्यक्ष (ऑल इंडिया एडo काउंसिल), पंo संदीप कौशिक युवा समाजसेवी ,आदि लोग मौजूद रहे।