नवीन बने लायंस क्लब मिड टाउन ग्रेट के अध्यक्ष

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर समाजिक सुधार और असहाय लोगो की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लायंस क्लब मिड टाउन ग्रेट की कार्यकारिणी समिति की बैठक देर शाम अलका मोटल में आहूत की गई ।

जिसमें सर्वसम्मति से नवीन कुमार शर्मा को क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि सचिव पद पर शैलेंद्र त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष पद पर जयदीप बंसल को मनोनीत किया गया।मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद क्लब के सभी सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारियो का अभिनन्दन कर भव्य स्वागत किया।