नावालिग बहनों ने बहनोई और उसके पिता पर लगाया अश्लीलता का आरोप


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो सगी किशोरियों ने अपने बहनोई व उसके पिता पर अश्लीलता करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।


गांव निवासी दोनों किशोरियों ने बताया कि उनकी दो बड़ी बहनों का विवाह गांव निवासी दो सगे भाईयों के साथ हुआ। उनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए वह दोनों अपनी विवाहित बहनों के पास रहतीं हैं।

आरोप है कि उनका छोटा बहनोई और उसका पिता दोनों उनके साथ मारपीट और अश्लीलता करतें हैं। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि किशोरियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।