संवाददाता@ फरीदाबाद। लगातार तीन सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे गोंछी, जीवन नगर पार्ट 2 इलाके में गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए । महिलाओं में निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों खिलाफ आक्रोश था। महिलाओं का कहना था कि वह लोग मकान खरीद कर यहां रह रहे हैं। टैक्स देते हैं, रजिस्ट्री के पैसे दिए हैं इसके बावजूद उनके इलाके मैं सडक़ें नहीं बन पा रही हैं। धरने की सूचना मिलते ही थाना मुजेसर पुलिस व संजय कालोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा विधायक व लोगों को समझाना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं माने। लगभग 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम फरीदाबाद के एसडीओ करतार सिंह दलाल और अमित वहां पहुंचे और अगले 24 घंटे में जल निकासी का कार्य शुरू कराने का आश्वासन विधायक व स्थानीय निवासियों को दिया। इसके बाद लोगों ने धरना हटा दिया और रोड़ को खोल दिया। रोड़ जाम के दौरान वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से निकाला गया। विधायक के साथ राम मेहर प्रधान, रामवीर यादव, संजय, राहुल शर्मा, विपिन गुप्ता व टीम पंडित के सदस्य मौजूद थे।
Related Posts
श्रमिकों ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन
IN8@गुरुग्राम………केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानूनों को निरस्त कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन…
नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व
IN8@गुरुग्राम….. पूर्वांचल समाज का चार दिवसीय छठ महापर्व आज बुधवार से पहले दिन नहाय-खाय के साथ शुरु होगा। इसके दूसरे…
राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण रथयात्रा को नगर भ्रमण कराया
IN8@पटौदी….राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण रथयात्रा को समाजसेवी पंडित रामचंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में नगर भ्रमण कराया गया। रविवार को…
