प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण में हुए इलेक्ट्रिक केबल टेंडर घोटाले के 4 आरोपियों ने सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी डाली है। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख लगाई है। मंगलवार को सीबीआई ने यादव सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ तीन और चार्जशीट पेश की है। चार्ज शीट में आरोपी एसके अग्रवाल एई , राजेश शर्मा जेई, धर्मराज और जीएस चौधरी जेई ने अग्रिम जमानत दिए जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख लगाई है। 2001 से 07 के बीच यादव सिंह सहित नोएडा प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक केबल कंपनी से मिलीभगत करके टेंडर छोड़े थे, जिसमें प्राधिकरण को 1.76 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। सीबीआई ने कोर्ट में तीन अलग-अलग चार्जशीट पेश की है। अभी अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।
Related Posts
तीन मंजिला भवन के बिजली पैनल बॉक्स में लगी आग
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित एक तीन मंजिला भवन के विद्युत पैनल बॉक्स में सोमवार सुबह अचानक आग…
न्यू ईयर के लिए हिंडन खादर में तैयार हो रही थी कच्ची शराब, आबकारी विभाग की टीम बोला धावा
गाजियाबाद। नववर्ष नजदीक आते ही हिंडन खादर क्षेत्र के जंगलों में शराब की तस्करी जोर फिर से पकड़ने लगा है।…
लोनी में हर तरफ हो रही है जय श्री राम की जयकार
IN8@ लोनी : लोनी में आज सहयोग युवा मंच , सहयोग महिला मंच के तत्वाधान में भाजपा नेता और सहयोग…
