पड़ोसियों के तानों से परेशान बिजली कर्मचारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Spread the love

IN8@जींद…… बिजली वितरण निगम में डीसी रेेट पर लगे एएलएम ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर सायं ड्यूटी करके घर आया 27 वर्षीय देवेंद्र ने कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों ने पड़ोसी महिला व उसके दो बेटों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

आत्महत्या के लिए पड़ोसियों के तानों को कारण बताया जा रहा हैं। पुलिस ने महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को जींद के सामान्य अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। रामकली गांव का 27 वर्षीय देवेंद्र दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में डीसी रेट पर सहायक लाइनमैन के पद पर कार्य करता था।
देवेंद्र की ड्यूटी शामलो खुर्द गांव में थी। शुक्रवार करीब 9 बजे देवेंद्र ड्यूटी से घर आया। देवेंद्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल ली और चौबारे पर चला गया और कनपटी पर पिस्तौल रखकर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को जींद के सामान्य अस्पताल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।