पति और देवर पर लगाया मारपीट का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी हेमा ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 28 अप्रैल को उसका देवर ज्ञानेन्द्र उर्फ कुल्लन गालीगलौज करने लगा।

विरोध करने पर लाठीडंडे से मारपीट की। जिससे उसके पैर में फैक्चर हो गया। बीचबचाव को आई बड़ी बहन गीता के साथ भी आरोपी देवर तथा पति सतीश व गिरीश ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।