पत्रकार को अवैध खनन माफिया ने दी जान से मारने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर कोतवाली ककोड़ क्षेत्र के गांव खाजपुर के रहने वाले कृतपाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह जो एक न्यूज़ चैनल से पत्रकार है|

उन्होंने बताया की मेरी झाझर स्थित बालाजी मंदिर के सामने 10 बीघा जमीन है जिसमे मैने मिट्टी डलवाकर भराव करवा रखा था| जव में अपने इस खेत पर पंहुचा तो उसमे से मिट्टी उठा ली गयी थी| इधर उधर पूछताछ में पता चला की उत्तम पुत्र करनपाल निवासी इनायतपुर जो खनन माफिया है ने मुझे बिन बताये जेसीबी ट्रैक्टर और डम्फरों से मेरे खेत से मिट्टी उठाकर बेच दी |

उसके बाद मैने उत्तम से कहा की मेरे खेत से मिट्टी क्यू उठा ली तो वो मुझसे गाली गलौज व बत्तमीजी करने लगा| और धमकी दी की तू झाझर आता जाता है| तुझे कही भी मार दुगा तूने कही कोई शिकायत की तो पीड़ित ने कोतवाली ककोड़ में भूमाफिया के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है |