पहले दिन विदेश जाने वाले 83 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Spread the love

IN8@गुरुग्राम….जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए नित नए वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अपने इन्ही प्रयोगों के चलते स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम ने विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए पॉलीक्लीनिक सेक्टर 31 को आरक्षित कर ऐसे यात्रियों को राहत प्रदान करने का कार्य किया है। जिला उपायुक्त डॉ.यश गर्ग ने कहा कि गुरुग्राम एक मिलेनियम सिटी है। इस कारण विदेशो में शिक्षा या नौकरी के लिए हर साल काफी सं या में यहां के नागरिक विदेशों के लिए रूख करते हैं। इसके साथ ही टोक्यो में होने वाले ओलंिपक में चयनित खिलाड़ी व प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों के लिए समय पर टीका लगवाना एक बड़ी समस्या थी। उनकी परेशानियों के मद्देनजर इस विशेष केंद्र को उनके लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।

आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी देते हुए जिला गुरुग्राम के वैक्सीनेशन इंचार्ज उप सिविल सर्जन डॉ. एम. पी सिंह ने बताया कि सरकार ने विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए तय समय सीमा को 84 दिन से घटाकर 28 दिन कर दिया। चूंकि विदेशों में कॉवेक्सिन को अभी मान्यता नही मिली है इसलिए देश से बाहर जाने वाले नागरिकों को कोविशील्ड की ही डोज़ दी जा रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपनी कोविशील्ड की पहली डोज़ लगवाने के उपरांत 28 दिन का समय पूरा कर लिया है वे लोग सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में जाकर अपनी दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज़ लगवाने आ रहे नागरिकों को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है। कैंप में आते समय अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पहली डोज़ का सर्टिफिकेट व पासपोर्ट सहित विदेश जाने के कारण को स्पष्ट करने वाले जरूरी कागज जरूर साथ लाये। कैंप में पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर सभी का टीकाकरण किया जाएगा। आज आयोजित कैंप में विदेश जाने वाले 83 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया।