पांच गौवंश छुड़ाए , दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

IN8@पुन्हाना….पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल-मार्गदर्शन में गौ-तस्करों पर लगाम लगाते हुए अपराध जांच शाखा रोजकामेव सहायक उप-निरीक्षक मुकेश के नेतृत्व में गठित टीम ने गौ-तस्करों पर बङी कार्यवाही करते हुए दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार करके, गौ-तस्करों के चुंगल से गौकशी करने के लिये ले जा रहे पांच गौधनों को छुङाकर गाङी पिकअप को कब्जा में लिया ।
अपराध जांच शाखा रोजकामेव सहायक उप-निरीक्षक मुकेश के नेतृत्व में क्षेत्र में गौ-तस्करी व गौ-हत्य़ा पर प्रतिबंध लगाने के लिये पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है । अपराध जांच शाखा रोजकामेव सहायक उप-निरीक्षक मुकेश अपनी टीम के साथ क्राईम गश्त पर नूंह सोहना रेवासन केएमपी पुल के नीचे मौजूद था उसी समय गुप्तचर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ अमन पुत्र मुबीन निवासी सरसाना जिला सहारनपुर (यूपी) व सहजाद पुत्र भुट्टाशाह निवासी रहीड़ा जिला संगरुर (पंजाब) मिलकर गौकशी का धंधा करते है ।

आज भी गौकशी करने के लिये गाड़ी पिकअप में गाय भरकर सोहना की तरफ से राजस्थान लेकर जायेगे। जिस सूचना पर नाकाबंदी करके गौ तस्करों के चंगुल से 5 गौधन को मुक्त कराने में विशेष सफलता हासिल की तथा मौका से आरोपी वसीम उर्फ अमन पुत्र मुबीन निवासी सरसाना जिला सहारनपुर (यूपी) व सहजाद पुत्र भुट्टाशाह निवासी रहीड़ा जिला संगरुर (पंजाब) को काबू करके गाड़ी पिकअप को भी कब्जा पुलिस में लिया गया। जिस सम्बध में आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में थाना रोजकामेव में मुकदमा दर्ज करके मुकदमा में उपरोक्त दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया।आरोपियों से बरामद हुये सभी गौधनों को पुलिस ने सुरक्षित गौशाला में भिजवा दिया है । मुकदमा में गिरफ्तार शुदा आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है । मुकदमा में गिरफ्तार शुदा उपरोक्त दोनों आरोपियों का कोविड-19 टैस्ट कराकर रिपोर्ट आने उपरांत उन्हे पेश अदालत किया जायेगा।