पानी की निकासी को लेकर महिलाओं से मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली के गांव भोपतपुर निवासी मालती देवी व राजकुमारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह गांव निवासी दो लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

तथा अभद्रता की। महिलाओं ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर गाड़ी चलाते हैं। आरोपियों ने नाली का पानी निकालने का आरोप लगाया था। जबकि उनके मकान आरोपियों के मकान से अलग पड़तें हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।