पिकअप पलटने से घायल सभी लोग सुरक्षित

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़। समारोह में सम्मिलित होने जा रहे पिकअप सवार लोगों की गाड़ी पलटने से घायल हुए सभी 25 लोग उपचार लेने के बाद सुरक्षित घर लौटने लगे हैं।


जहांगीरपुर के गांव कपना निवासी कंछी पुत्र भवानी सिंह रविवार को परिजनों और अन्य लोगों के साथ अपनी बहन सिकंदराबाद के गांव खंडेला के छोछक लेकर पिकअप गाड़ी से जा रहा था। जैसे ही गाड़ी सिकंदराबाद रोड़ पर वैर ईदगाह के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

गाड़ी में महिला बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थें। जिनमें से 25 लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के बाद सभी घायल घर लौटना शुरू हो गये हैं। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।