पिता नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म

Spread the love

IN8@गुरुग्राम,…. खेड़कीदौला थाना में एक रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता ऑटो ड्राइवर है जबकि शिकायतकर्ता पीडि़त घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सेक्टर-81 इडब्ल्यूएस फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी तीन बेटियों व पति के साथ रहती है।

सबसे बड़ी 14 साल की बेटी है। जबकि एक 11 साल व तीसरी बेटी 8 साल की है। पति ऑटो ड्राइवर है जबकि वह आसपास के घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं। बड़ी 14 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि उसका पिता तेजनारायण उसकी अनुपस्थिति में उसके साथ पैसे का लालच देकर गंदा काम करता है। जब वह विरोध करती है तो छोटी बहनों व मां को घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीडि़त की जांच कराई है, जिसमें दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है।