पिता नाबालिग बेटी से दो साल से कर रहा ​था दुष्कर्म

Spread the love

IN8@फतेहाबाद… खंड के एक गांव में 14 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पिछले दो साल से उसका पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। मामले में शिकायत आने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में लड़की ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। पिछले दो साल से उसका पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। दो साल में कई बार उसका दुष्कर्म कर चुका है। अब उसने करीब एक माह पहले रात के समय गलत काम किया था। पिता की इन हरकतों से तंग आकर उसने महिला थाना में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि मामले में शिकायत आने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।