पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली की झाझर चौकी क्षेत्र से पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाने पर पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित पिता ने बताया कि बीते गुरुवार को बुलंदशहर के थाना वरन के गांव ततारपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार उसकी पुत्री को बहलाफुसला ले गया।

जब आरोपी के घर जाकर देखा तो आरोपी वहां से फरार हो गया। दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि युवती की शादी पहले अन्य जगह पर करने पर आरोपी युवक ने पीड़ित पिता को जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सक्सैना ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।