पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद दुती काफी उत्साहित

भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। खेल के क्षेत्र में मिलने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद दुती काफी उत्साहित हैं और उनके हौंसले भी बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो के लिए कट में जगह बनाने के लिए काफी नहीं है लेकिन उनका कहना है कि अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना जाना उन्हें मुश्किल ‘ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क’ को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
चौबीस साल की दुती को शुक्रवार को 26 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया। 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों की रजत पदकधारी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.22 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। दुती ने 11.32 सेकेंड के ‘क्वालीफाइंग मार्क’ को हासिल कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार यह 11.15 सेकेंड है।
दुती ने भुवनेश्वर से पीटीआई से कहा, ‘यह पुरस्कार सही समय पर मिला है।