पुलिस ने ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ₹25000 के गैंगस्टर टिंकू पुत्र भूरा निवासी मुरादपुर को एक तमंचा व कारतूस सहित किया ।

अहमदगढ़ थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे| अपराध में सक्रिय होने पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी आदि संगीन अपराधों में अनेक मुकदमा दर्ज हैं।