पुलिस पर लगाया आरोपियों से सांठगांठ का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़ कोतवाली के गांव सलैमपुर जाट निवासी भारत भूषण शर्मा पुत्र राधाचरन शर्मा ने एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने कुछ माह पहले गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा। अब पुलिस उनके फरार होने की बात कह रही है। तथा कोतवाली का दरोगा फैसले का दबाव बनाने के लिए घर आकर महिलाओं से गालीगलौज करता है।

पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कुर्की बारंट जारी करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।