पुलिस प्रशासन ने खुद उतारे नगर में से होडिंग

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : नगर पालिका की लापरवाही के चलते आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी नगर में से होर्डिंग नहीं हटवाएं गए तो स्वयं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, ने होर्डिंग उतरवाने के लिए संभाली कमान इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन आचार संहिता लगने पर हुआ सतर्क और नगर में घूम-घूम कर होर्डिंग उतरवाने में लगे रहे नगर पालिका ने कुछ ही होर्डिंग हटवाएं थे लेकिन नगर में अधिकांश जगहों पर लगें मिलें होर्डिंग जिसको शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, ने स्वयं हटायें होर्डिंग।।

पुलिस प्रशासन ने अपना पुराना रवैया दिखा दिया जो कार्य नगर पालिका को करना चाहिए था उस कार्य को नगर पालिका नहीं कर सकी जबकि पुलिस प्रशासन को करने का काम नहीं था जिस बात कि चर्चा नगर में बनी हुई है कि जो कार्य नगर पालिका को करना चाहिए था उस कार्य को शिकारपुर पुलिस प्रशासन कर रहा है।

नगर पालिका क्षेत्र से प्रचार प्रसार आदि में लगे होर्डिंग को उतरवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की थी लेकिन नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ पाया परन्तु उस कार्य को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, की टीम ने कुछ ही समय में कर दिखाया अगर पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को संज्ञान में नहीं लेता तो नगर में लगे होर्डिंगों से बराबर होता रहता प्रचार लेकिन पुलिस प्रशासन ने सभी तरह के प्रचारों के लिए लगे होर्डिंगों को उतरवा दिया और इस तरह से हो रहे प्रचारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया ।