जिला कारागार में मतदाता जागरूकता पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला कारागार बुलन्द शहर में बंदियों के बीच विषय ” मतदाता जागरूकता ” पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन व अवलोकन अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रशान्त कुमार भारती व पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया गया।

इस अवसर पर कारागार प्रशासन द्वारा भी मतदाता जागरूकता हेतु कारागार के बाहर मुख्य सड़क पर व कारागार के अन्दर अनेकानेक वैनर, स्लोगन के दावरा मतदान को बढ़ावा देने की की अपील की गई। साथ ही कारागार में सभी बंदियों से साउण्ड सिस्टम के माध्यम से यह कहा जा रहा है कि वे सभी पीसीओ से अपने परिजनों से यह आग्रह करें कि वोट उनकी ताकत व अधिकार है,उसका चुनाव के समय प्रयोग अवश्य करे।