पुलिस सरपरस्ती में चल रहीं थी मोमबत्ती पटाखा फैक्ट्री, मृतकों की संख्या हुई 11

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बखरवा में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री पुलिस की सरपरस्ती में ही चलाई जा रही थी। पुलिस को फैक्ट्री की पूरी भौगोलिक स्थिति की जानकारी थी। सस्पेंड किए गए चौकी इंचार्ज फैक्ट्री में कुछ दिन पहले बाहर से ही चेकिंग करके चले आए थे। वहीं,सोमवार को अग्निकांड के बाद भाजपा सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह और विधायक डॉ.मंजू शिवाच भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने गांव वालों को सांत्वना देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं,बखरवा गांव में रविवार की शाम 4:45 बजे अवैध फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद अब मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई हैं। सोमवार की सुबह मलबे से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के तहत दो किशोरी के शव बरामद हुए हैं। जबकि एक अन्य शव मिला है। मृतकों की पहचान पारूल(17)पुत्री शीशपाल, इशू(15)पुत्री स्वर्गीय अनिल व अक्षित(17)निवासी विजयनगर मोदीनगर की हुई है। तीनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे लोगों की तलाश में रविवार शाम से जुटी हुई हैं। सोमवार तड़के मलबे में से तीन और शव मिले। इसी बीच गांव बखरवा में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। इस बीच विधायक डॉ मंजू शिवाच भी गांव में पहुंची। सांसद और विधायक ने संवेदना जताने के साथ ही ग्रामीणों से अग्निकांड की सारी जानकारी ली। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं,इसके पार्टनर की तलाश की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि बखरवा में हुए अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। वहीं,घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इनकी आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज के साथ ही उन्हें 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कराई गई है। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ रासुका लगाने की कार्रवाई करने पर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है और डीएम से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी हंै। वहीं,एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने सीओ प्रभात कुमार,थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर आदि पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव में पहुंचकर मृतकों का अंतिम संस्कार कराया। मृतकों के पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए थे। 
एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन का कहना है कि रेस्क्यू अभियान चल रहा है। मृतकों की संख्या 11 हो गई है। रविवार को 7 महिलाओं और एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह तीन नाबालिग के शव बरामद किए गए। बता दें कि गांव बखरवा में अवैध रूप से संचालित पटाखा बनाने की फैक्ट्री में 7 महिलाओं और 4 नाबालिग समेत 11 की मौत हुई हैं। गांव में घनी आबादी के बीच नितिन अवैध पटाखा फैक्ट्री को संचालित कर रहा था। रविवार को हुए अग्निकांड में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मृतकों में ज्यादातर नाबालिग शामिल हैं। रविवार को फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हो गए थे।

मृतकों में शामिल महिलाएं,नाबालिग और घायलों की सूची
मोदीनगर क्षेत्र के गांव बखरवा में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में 9 महिलाओं और 2 युवकों समेत 11 की मौत हुई है। इन मृतकों में पूनम (30)पत्नी पप्पू,बेबी(45)पत्नी नरेश कश्यप, चिंकी(18)पुत्री परमानंद,जागो(48)पत्नी अजब सिंह,रोहित(20)पुत्र रामवीर,साहिनूर(19)पुत्री शाहबुद्दीन,मुनेश(35)पत्नी राधे, लक्ष्मी (17) पुत्री नरेश उपरोक्त निवासी बखरवा और पारूल(17)पुत्री शीशपाल, इशू(15)पुत्री स्वर्गीय अनिल व अक्षित(17)निवासी विजयनगर मोदीनगर की मौत हुई है। इनके अलावा घायलों में राजवती पत्नी पप्पू,गीता पत्नी प्रवीण,मीनाक्षी पत्नी सुंदर निवासी बखरवा और गीता निवासी गांव शकूरपुर घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार
मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बखरवा में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुए अग्निकांड के बाद सोमवार दोपहर को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने 18 घंटे में ही मुख्य अभियुक्त फैक्ट्री संचालक नितिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई घंटे तक फैक्ट्री संचालक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि फैक्ट्री संचालक नितिन को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। फैक्ट्री में पटाखा बनाए जा रहे थे। इसके खिलाफ रासुका लगाने की संस्तुति जल्द की जाएगी। अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में आग लगने के बाद नितिन चौधरी फरार हो गया था। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी। अग्निकांड मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर मोदीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मोदीनगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने टीम के साथ सोमवार की दोपहर मोदीनगर स्थित सतीश पार्क गेट के पास नितिन चौधरी निवासी बखरवा को गिरफ्तार किया गया। कई घंटे तक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।