पूर्व चेयरमैन सहित 125 वृद्ध ने कराया टीकाकरण

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : छतारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तीसरे चरण के शुभारंभ के मौके पर पूर्व चेयरमैन सहित 125 वृद्ध लोगों ने कोरोना टीका करण हुआ है पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतारी सरभन्ना सहित चौढेंरा में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ हो चुका है|

जहां छतारी के स्वास्थ्य केन्द्र पर पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता ने पहले टीका लगवा कर कस्बा के 60 साल से अधिक के लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया है छतारी के तीन केन्द्रों पर 125 लोगों को टीका लगाया है इस मौके पर डा. विक्रांत, डा. अश्वनी कुमार, डा. देवराज, डा. टीटू, डा. दुर्गेश, सहित दर्जनों मौजूद रहे ।