पूर्व जिलाध्यक्ष ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि का किया आयोजन


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी शयौपाल सिंह के विद्यालय डिवाइन मॉडर्न एकेडमी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया विद्यालय में मौजूदा अध्यापकों और छात्राओं को संबोधित करते हुए चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी युवा अवस्था में ही प्रधानमंत्री बने और उन्होंने युवाओं में देश के प्रति विकास और प्रेम की भावनाएं पैदा की थी|

पंचायती राज व्यवस्था उन्हीं की देन है वह कंप्यूटर क्रांति वह मोबाइल फोन को देश में लाने का राजीव गांधी जी का ही सपना था संसद में जब उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि हमारे देश में एक दिन हर एक व्यक्ति के पास अपना फोन होगा तो विपक्ष में बैठे लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था आज उनकी कहीं हर बात सही साबित हो रही है राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया|

उन्होंने पड़ोसी देश के साथ भाईचारा मजबूत किया और देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिए एक कप 30 वर्ष पूर्व 21 मई 1991 आज के दिन देश के दुश्मनों के क्रूर हाथों ने एक हंसता हुआ नूरानी चेहरा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को हमसे छीन लिया राजीव की यादें आज भी देशवासियों के कण कण में बसी हैं|

मरने के उपरांत उन्हें भारत रतन की उपाधि दी गई वह सही अर्थ में भारत रत्न थे देश को उन पर सदैव गर्व रहेगा इस मौके पर श्यौपाल सिंह के साथ प्रधानाचार्य नेहा चक्रवर्ती अरोरा कपिल तोमर शारदा गोस्वामी साक्षी शर्मा दीपा शर्मा रुबीना शबीया काजल रूशदा सोनम स्वाति छाबड़ा रोशनी शिप्रा अमिता भूरा पठान आदि लोग मौजूद रहे|