प्रकाश व्यवस्था पर नगर आयुक्त हुए सख्त

Spread the love

प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कवायद शुरु कर दी है। सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराई जा रही है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर की गई है। लेकिन लाइटों की मरम्मत को लेकर काफी मशक्कत की जा रही है।

गुरुवार को प्रकाश प्रभारी योगेंद्र यादव द्वारा सभी जोंनो के लाइट इंस्पेक्टरों की बैठक की गई। जिसमें उनके द्वारा सभी वार्ड के अंदर प्रकाश की व्यवस्था सुचारू करने के लिए योजना बनाई गई। प्रकाश व्यवस्था और अधिक बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में ई.ई.एस.एल. कंपनी तथा हेलोनिक्स कंपनी द्वारा पिछले सप्ताह में लापरवाही दिखाई गई।

जिसके चलते सर्वे अनुसार लाइट ठीक होने के उपरांत खराब हो रही हैं तथा कुछ लाइटें ठीक ही नहीं कराई गई हैं। जिसके चलते संबंधित विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बचे हुए क्षेत्रों की भी प्रकाश व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। नगर आयुक्त द्वारा बारी-बारी योजनाबद्ध तरीके से विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया जा रहा है।