प्रखात गायिका अर्चना महंत का निधन

Spread the love

(एजेंसी) गुवाहाटी: असम की प्रख्यात गायिका एवं बॉलीवुड के पार्श्व गायक पापोन महंत की मां अर्चना महंत का गुरुवार दोपहर को अस्पताल में इलाजरत अवस्था निधन हो गया

अर्चना को एक स्ट्रोक के बाद पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्तर वर्ष से अधिक उम्र की गायिका के परिवार में उनका गायक बेटा पापोन, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य हैं।

अर्चना और उनके पति स्वर्गीय खगेन महंता अपनी लोक गायकी एवं रोमांटिक गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अर्चना के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।