प्रमोद यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर बुलंदशहर के प्रमोद यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का बनाया गया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।प्रमोद यादव ने बुलंदशहर स्थित निज आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।प्रमोद यादव को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद बोले प्रमोद यादव।कहा पूरी जिम्मेदारी के साथ पदस्थ रहते हुए करूंगा कर्तव्यों का निर्वहन।2022 विधान सभा चुनाव को लेकर किये गए सवाल पर प्रमोद यादव ने कहा कि जनता भाजपा से अब ऊब चुकी है महंगाई की मार ने जनता की कमर तोड़ दी है।

अब जनता दोबारा गलती दोहराने को तैयार नहीं है भाजपा सरकार मे भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपत हो चुकी है। और इस बार समाज वादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।