फाल्ट सही करते समय करंट से लाइनमैन झुलसा

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर औरंगाबाद ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को सही करते वक्त अचानक बिजली चालू होने से काम कर रहा संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। पास में ही खड़े लाइनमैन और पास ही मौजूद भाकियू नगराध्यक्ष सुनिल लोधी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


गाँव नगलकरन के निवासी सुनील कुमार (45) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। बुधवार शाम करीब 6 बजे नवीन मंडी के सामने स्याना बुलंदशहर हाइवे स्थित में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। वह उसे सही करने अपने साथी लाइनमैन नरेन्द्र निवासी पसोली के साथ पहुंचा था जहाँ अचानक लाईन में करंट आने से सुनील गंभीर रूप से झुलस गया। मोके पर मौजूद लाइनमैन ने बिजली बंद करवा कर सुनील को आननफानन में अस्पताल को लेकर रवाना हो गये है।

परिजनों का कहना है- एसडीओ कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि अस्पताल पहुंच कर जानकारी हासिल कर रहा हूं और लाइनमैन को अच्छे अच्छे से अच्छा इलाज विभाग द्वारा दिलवाया जायेगा