सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर : कोरोना महामारी आज देश मे गम्भीर रूप से दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है । सरकार एवम प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अभी इस महामारी पर अंकुश नही लगा है । जिसकी चपेट में उत्तर प्रदेश के पुलिस जवानों को भी ड्यूटी के दौरान इस समस्या से जुझना पढ़ रहा है । ऐसी समस्याओं को देखते हुए राम कृष्ण शीला देवी वेलफेयर ट्रस्ट( रजि0) के अध्यक्ष डॉक्टर मनोहन लोहिया ने कोतवाली नगर छेत्र के चौकी जज कंपाउंड प्रभारी अंकित चौहान एवम आवास विकास चौकी प्रभारी संजीव चौहान के साथ पुलिस टीम कॉन्स्टेबल दीपक मो यूनुस खान सुहेल खान जितेन्द्र कुमार होमगार्ड मूलचन्द एवम लोकमन सिंह को उनके दुआरा जनसेवा कार्य को देखते हुए एवम पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर फूलमालाओं के साथ समान्नित किया गया। साथ ही जनपद पुलिस का जज कंपाउंड चौकी ओर आवास विकास चौकी के संयुक्त प्रयास से महज तीन घण्टे के अंतराल में चोरी की गई स्कूटी वरामद किये जाने के चलते ओर चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजे जाने पर बधाई दी गई । मोके पर संस्था के कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष डॉ मनमोहन रोहिला उपाध्यक्ष प्रियंका रोहिल्ला मीडिया प्रभारी ठाकुर तेजेन्द्र सिंह गीता सिंह विक्रम कुमार राघव सूरज कुमार एवम सुनील कुमार वर्मा अमन सागर आदि मौजूद रहे
Related Posts
इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस द्वारा “समाचारों को तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाने में डाटा एवं ग्राफिक्स का प्रयोग कितना महत्त्वपूर्ण” विषय पर प्रेस क्लब ऑफ बुलंदशहर के साथ कार्यशाला का आयोजन
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर, 23 जुलाई: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के इंडिया…
करंट से युवक झुलसा
ककोड़। कोतवाली के गांव वैर में शनिवार सुबह पानी गर्म करने की रॉड लगाते समय युवक करंट से झुलस गया।…
अपील-खेत में पराली न जलाए किसान,अन्यथा होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने वीडियो जारी कर सभी किसानों से यह अपील की है कि…
