पशु बरामदगी को लेकर कोतवाली का घेराव

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। फायरिंग कर पशु लूट मामले में रविवार को शेखपुर माम के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर भैंस बरामदगी की मांग की। शुक्रवार देरशाम अज्ञात बदमाश लेखराज शर्मा पुत्र भूरेलाल शर्मा की भैंस लूटकर ले गये।

बदमाशों ने पीड़ित के भाई सतीश पर लूट का विरोध करने पर फायरिंग की। पशु लूट होने से पशुपालकों में रोष है। क्योंकि गर्मी मौसम में अधिकतर पशु खुले में बंधे रहते हैं।