फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन कार्यशाला का एसएसपी की धर्मपत्नी द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारम्भ

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ की धर्मपत्नी श्रीमती वाणी अवस्थी अध्यक्ष वामा सारथी उ.प्र. पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के आदेश के अनुपालन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरिक हाॅल में वामा सारथी के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया|

जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, की धर्मपत्नी प्रार्थना सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया| कार्यक्रम में उपस्थित योग्य चिकित्सक डाॅ. राजीव अग्रवाल न्यूरो सर्जन व डाॅ. मंजू गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों व पुलिसकर्मियों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के दुष्परिणाम और बचाव से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी|

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहें ।