फ्लाईओवर के नीचे मिला अज्ञात वृद्ध का शव


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी क्षेत्र के चोला फ्लाईओवर के नीचे गांगरौल मार्ग पर वृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए।

शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है।