बच्चे को पटक पटक कर पीटने के मामले में परिजन पहुंचे एसएसपी के दरबार

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कस्बा पहासू में मंदिर की थाली से पैसे उठाने से गुस्साये पुरोहित ने दलित बच्चे को जमीन में पटक पटक कर जमकर लात घूंसों से पीटकर अधमरा कर दिया।

नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्चे को पटकने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। दलित बच्चे को बचाने वाले युवक राजेश को भी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी पर कोई कार्यवाही नही की।

पहासू थाना पुलिस दलित बच्चे की पिटाई और वायरल वीडियो को लेकर अनजान बनी हुई है जबकि नाबालिक बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में पहासू पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

थाने पर इंसाफ नहीं मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक पक्षीय कार्यवाही की बात कहते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई। हालांकि एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।