बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल मुकदमा दर्ज

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ कस्बे के मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान में सोमवार शाम  बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठीडंडे और पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गये। संघर्ष के दौरान फायरिंग की भी सूचना है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


कस्बे के मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान में सोमवार शाम बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठीडंडे और पथराव शुरू हो गया। जिसमें  एक पक्ष से शाहिद पुत्र मौहम्मद अली,निशा व नाजिया पुत्री राशिद, जिशान पुत्र इरशाद, दानिश पुत्र अनवार तथा दूसरे पक्ष के अशरफ व इम्तियाज  घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

दोनों तरफ से एक पक्ष की तरफ से इम्तियाज पुत्र मुस्ताक ने इरशाद, शाहिद, राशिद व शाजिद पुत्रगण मौहम्मद अली तथा शादाव पुत्र राशिद, दानिश व आकिल पुत्रगण अनवार के तथा दूसरे की तरफ से अशरफ पुत्र इम्तियाज, आरिफ, आसिफ, इरफान पुत्रगण अब्दुल अली,आजम पुत्र दिलशाद, भोला पुत्र दिलशाद, तालिब पुत्र इरफान, जुबैर पुत्र आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।