बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के जलीलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुआ जानलेवा हमला। जलीलपुर के आकाश से मिलने गए थे बजरंग दल के कार्यकर्ता तभी कुछ युवकों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से कर दिया हमला।

हमले में गौ रक्षा प्रमुख यतेंद्र छोटे गहना व पुष्पेंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में बाइक व कार हुई क्षतिग्रस्त घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा। सूचना पर आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराकर घायलों को नगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने गंभीर धारा में दबंग लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।