बरसात के चलते क्षेत्र के किसानों की फसल को हुए भारी नुकसान का मुआवजा दे सरकार -ठा0 सुनील सिंह

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में मूसलाधार बरसात के चलते क्षेत्र के किसानों की फसल को हुए भारी नुकसान पर बोले RLD नेता सुनील सिंह।कहा दो दिनों में हुई मूसलाधार बरसात के चलते किसानों की फसल को हुए नुकसान का सरकार दे मुआवजा।अन्नदाता के चहरे पर मायूसी है निरंकुश शासन प्रणाली की परिचायक।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनो मे हुई मूसलाधार बरसात के चलते क्षेत्र के किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ा है।किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है सरकार को सर्वे कराकर अन्नदाता को देना चाहिए उचित मुआवजा। यदि देश का किसान नहीं है खुश तो देश के विकास की कल्पना भी स्वप्न मात्र है।