युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव धनौरा निवासी जीतू पुत्र धर्मपाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि भटौना निवासी सुमित ने उसके मोबाईल पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

गौरतलब हो कि पीड़ित के दादा और भाई की बदमाश गोली मारकर हत्या कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी राजपाल तौमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।