बरसात से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का जिलाधिकारी ने भ्रमण कर लिया जायजा

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद में लगातार बारिश होने से धान की फसलों को हुए नुकसान के सम्बंध में आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने तहसील बुलंदशहर क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेतलपुर भासोली, रायपुर तालाब, धमरावली में भृमण करते हुए फसल को हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान किसानों से उनके नुकसान के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह

इस अवसर पर गांवों के किसानों से वार्ता करते हुए उनकी धान की फसलों में हुए नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की। धान के खेत मे पानी जमा होने से फसल गिरने पर उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि लेखपाल के माध्यम से किसानों के द्वारा खेतो से पानी निकालकर फसल के बचाव का उपाय किया जाए।

किसानों के खेतों पर भ्रमण कर जायजा लेते जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश

निर्देशित किया गया कि धान की फसलों में हुए नुकसान का आंकलन कराकर किसानों को मदद दिलाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रेनू, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।