बाइक सवार बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट कर लूटे 25 हजार रुपये

Spread the love

IN8@ग्रेटर फरीदाबाद… बाइक सवार बदमाशों ने भूसा बेचकर आए किसान से 25 हजार की नकदी गांव दयालपुर के पास छीन ली और फरार हो गए। परेशान किसान ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव फरदा जिला गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश के निवासी किसान फारुख ट्रैक्टर ट्राली से बल्लभगढ़ भूसा बेचने के लिए आए थे। भूसा बेचकर वह सोमवार रात करीब 9.30 बजे अपने गांव वापस जा रहे थे। जब वह मोहना मार्ग पर गांव दयालपुर के समीप पहुंचे तभी पिछले से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी:थाना सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि किसान फारुख की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।