सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: जहांगीराबाद बीते दिनों से बन्द पड़े शहर के मुख्य बाजार को लेकर आज व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी व्यापारियों संग विधायक के आवास पर पहुंचे। इस दौरान बाजार खुलने को लेकर मजबूती के साथ जिम्मेदार लोगों ने व्यापारियों की आवाज़ उठाई। उपजिलाधिकारी पदम् सिंह व कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा भी इस बीच बैठक में मौजूद रहें। विधायक ने व्यापारियों की समस्या को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता की। डीएम व विधायक के बीच हुईं इस वार्ता से जल्द कुछ सकारात्मक खबर व्यापारियों के हित में मिलने की उम्मीद हैं। उधर ,एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने भी व्यापारियों से प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया हैं। इस दौरान चेयरमैन डॉ.सूरजभान माहुर ,पूर्व चेयरमैनपति कृष्णकांत वार्ष्णेय ,व्यापारी सुरक्षा फोरम नगराध्यक्ष विनय अग्रवाल ,व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी ,किशनपाल लोधी ,मनोज शास्त्री ,मनोज गुप्ता सभासद , आलोक गर्ग ,विनोद कंसल ,राजकुमार गोयल ,चंद्रकिशोर वार्ष्णेय ,शशांक सिंघल आदि व्यापारी मौजूद रहें।
Related Posts
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से कि जनपद के आदिल जलीस ने मुलाकात, बुलंदशहर पहुंचकर आदिल जलीस ने की प्रेस वार्ता
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में सपा की मजबूती के लिए सपा की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने व युवाओं को…
एसएसपी द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एंटी रोमियों स्कवायड/मिशन शक्ति टीम के साथ नगर क्षेत्र में किया भ्रमण/पैदल गश्त
सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहरआज एसएससी श्लोक कुमार द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एंटी रोमियो स्कवायड टीम के साथ नगर क्षेत्र…
बारात में जाने से पहले दूल्हे ने मतदान किया
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : में बारात में जाने से पहले दूल्हे ने मतदान स्थल पर पहुंचकर किया मतदान कॉलोनी के…
