संवाददाता @ गाजियाबाद । सिहानी गेट थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीवाड़ा में आज रविवार को बाल्टी में डूबने से 10 माह के बच्चे की मौत हो गयी। पता चला है कि डॉक्टर मीर सिंह वाली गली के एक मकान में आज दोपहर महिला अपने 10 माह के बच्चे को नहलाने लगी तभी अचानक किसी काम के लिए वह बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में छोड़कर चली गयी। जिस वक्त वह महिला वापिस लौटी बच्चा बाल्टी में डूबा मिला और उसकी सांसे बन्द हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से महिला व अन्य परिवार वाले गमजदा हैं।
Related Posts
घर से करता था हरियाणा शराब की तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचा
गाजियाबाद। हरियाणा से गाजियाबाद में शराब तस्करी करने वाले एक तस्कर को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।…
एक लाख जमा कराओ तभी मिलेगा बिजली कनेक्शन
-विद्युत विभाग की मनमानी या भ्रष्टाचार, 2 किलोवाट के कनेक्शन के लिए मांगा 1 लाख 35 हजार प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद।…
लॉक डाउन में लाखों भूखे पेट को कराया भोजन
-62 दिनों तक रोजाना बीस हजार लोगों को कराया भोजन-रसोई में सहयोगी सैकड़ों लोगों को सम्मानित कर रसोई का हुआ…
