संवाददाता @ गाजियाबाद । सिहानी गेट थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीवाड़ा में आज रविवार को बाल्टी में डूबने से 10 माह के बच्चे की मौत हो गयी। पता चला है कि डॉक्टर मीर सिंह वाली गली के एक मकान में आज दोपहर महिला अपने 10 माह के बच्चे को नहलाने लगी तभी अचानक किसी काम के लिए वह बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में छोड़कर चली गयी। जिस वक्त वह महिला वापिस लौटी बच्चा बाल्टी में डूबा मिला और उसकी सांसे बन्द हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से महिला व अन्य परिवार वाले गमजदा हैं।
Related Posts
न्यू ईयर के लिए हिंडन खादर में तैयार हो रही थी कच्ची शराब, आबकारी विभाग की टीम बोला धावा
गाजियाबाद। नववर्ष नजदीक आते ही हिंडन खादर क्षेत्र के जंगलों में शराब की तस्करी जोर फिर से पकड़ने लगा है।…
शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार संख्या बढऩे के चलते अब शारीरिक दूरी…
बर्लिन, जर्मनी में आयोजित विशेष ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों और कोचों का दिल्ली में हुआ अभिनंदन
दिल्ली/गाजियाबाद। विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल 2023 बर्लिन जर्मनी में 17 से 25 जून के मध्य आयोजित हुए थे। दिल्ली…
