बाल्मीकि समाज ने किया राकेश भाटी का जोरदार स्वागत

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़ कांग्रेस उत्तर प्रदेश सदस्य ठाo राकेश भाटी का ककोड़ में बाल्मीकि समाज ने स्वागत किया। राकेश भाटी ने कहा हमारी नेता प्रियंका गांधी आपके समाज के साथ 24 घंटे खड़ी है। आपने देखा भी होगा। अभी कुछ दिन पहले आगरा में पुलिस की पिटाई के कारण अरुण वाल्मीकि की पुलिस थाने में मृत्यु हो गई थी।

प्रियंका गांधी तुरंत पहुंची और अरुण के परिवार से मुलाकात कर ₹30 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। हमारी नेता प्रियंका गांधी जनता की आज लड़ाई लड़ रही हैं। ककोड़ नगर अध्यक्ष जफर सईद ने कहा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पिछले 3 सालों से जनता के लिए रोड पर लड़ रही हैं। सपा और बसपा नजर नहीं आ रही लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी रात को ही घर से निकल पड़ी और 3 दिन उन्हें कैद भी रखा गया। जफर सईद ने कहा ककोड़ की जनता आज कांग्रेस के साथ खड़ी है।

ककोड़ में कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश सदस्य ठाकुर राकेश भाटी ,ककोड़ नगर अध्यक्ष जफर सईद, सिकंदराबाद ब्लॉक अध्यक्ष इसराइल गहलोत, बाबू सभासद, राजू बाल्मीकि, नरेंद्र बाल्मीकि, कन्हैया बाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, दया जाटव, रविंद्र वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, आदि कांग्रेसी जन मौजूद रहे।