संवाददाता@ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को 90 हजार करोड़ का बड़ा पैकेज दिया है जब कि बिजली उपभोक्ताओं को कुछ भी छूट ना दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को 90 हज़ार करोड़ की छूट सीधे बिजली उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण सभी के काम धन्धे बंद हैं तथा आय के कोई साधन नहीं है। काम धन्धे बंद होने तथा आय के कोई साधन न होने के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है । उनके पास जो जमापूंजी थी वह भी ख़र्च हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान बिजली तथा पानी के बिल माफ़ किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Related Posts
गांजा तस्करी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
IN8@पुन्हाना….अवैध रुप से गांजा तस्करी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे सह- आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को…
पहले दिन 700 से ज्यादा परिवारों की हुई स्क्रीनिंग
IN8@फिरोजपुर झिरका… मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश पर नूंह जिला प्रशासन गांव गांव तक एक एक घर की स्क्रीनिंग…
फर्जी अल्ट्रासाउंड मशीन पर छापा, तीन गिरफ्तार
IN8@पुन्हाना….गांव फिरोजपुर तेड़ में अवैध रूप से चल रही फर्जी अल्ट्रासाउंड की अस्पताल पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम…
