बिहार में 94 सीटों पर वोटिंग LIVE: 11 बजे तक 19.26% वोटिंग

पटना: बिहार में चुनाव है। तीन फेज में वोटिंग होनी है। दूसरे फेज की 94 सीटों पर मतदान जारी है। 5 जिलों के कई बूथों में EVM खराब होने से वोटिंग देर से शुरू हुई। 11 बजे तक 19.26% वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में 55.9% मतदान हुआ था। तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। 94 में से 86 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। बाकी बची 8 सीटों पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। इसमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट भी शामिल है।

जिन 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है, 2015 में उनमें से 50 सीटें जदयू और भाजपा ने जीती थीं। 33 सीटों पर राजद को जीत मिली थी। पार्टी के लिहाज से देखें तो 2015 में सबसे ज्यादा 33 सीटें राजद को, 30 सीटें जदयू को और 20 सीटें भाजपा को मिली थीं।