बुलंदशहर मै नही टूट रही कोरोना की चेन आज 55 और मिले संक्रमित

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर में कोरोना का कहर जारी है सोमवार को आयी रिपोर्ट के बाद जनपद में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 2615 हो गई है। बुलंदशहर में 16 , दानपुर में 01,जहांगीराबाद में 01 तथा लखावटी मे 05,ऊंचागांव मे 05,अनूपशहर में 02, डिबाई मे 03, खुरजा में 03, बीबीनगर में 11, स्याना में 03 तथा गुलावठी में 05 की रिपोर्ट पाजीटिव आयी है। मृतको की संख्या अब 48 हो गयी है।

एकिटव मरीजो की संख्या 460 व कोरोना को मात देकर ठीक हुए मरीजो की संख्या स्वासथय विभाग द्वारा 2107 बतायी जा रही है। कोरोना पर लगाम कसने को डीएम रविन्द्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह के प्रयास के बावजूद कोरोना की चेन नही टूट पा रही है। रोजाना कोरोना मरीजो मे इजाफा होने से लोग दहशत मे जरूर है लेकिन पेट की आग बुझाने को सडको पर उतर काम करने को मजबूर है।

ग्रामीण इलाके मे कोरोना फैलने एवं रोजाना कोविड मरीजो मे इजाफा होने से लोग भयभीत है । बेरोजगारी बढने और भूख व आर्थिक समस्याओ से जूझ रहे लोग कोरोना से बेपरवाह भी होते जा रहे हैं। बिना मास्क व्यापारी ही दुकाने नही खोले है सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी बिना मास्क कार्य करते दिखाई दे रहे हैं| ये हालात तो तब है जब कोरोना का कहर जारी है।