बेगम करीना कपूर खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां

Spread the love

पटौदी के नवाब खानदान में एक बार फिर गुंजने वाली हैं किलकारियां। नवाब सैफ की बेगम करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। काफी वक्त से करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों का बाज़ार गर्म था और अब सैफ-करीना ने ये खुशखबरी शेयर कर, करीना की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगा दी है। करीना कपूर खान हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं। करीना की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को परफेक्टली हैंडल कर रही हैं। करीना बेहतरीन अदाकारा हैं, तो परफेक्ट मॉम भी हैं।वहीं पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि मॉम करीना की जिम्मेदारियों में इज़ाफा होने वाला है। करीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं।