भाजपा किसान मोर्चा ने किया कृषि यंत्र पूजा का आयोजन

-किसानों को भ्रमित कर ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस: राजा वर्मा

विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा दुहाई गांव में कृषि यंत्र पूजा का आयोजन किया गया।ं भारत सरकार द्वारा पारित किसान बिल 2020 को लेकर विपक्ष द्वारा जो किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है और अपनी अपनी ओछी राजनीति के चलते किसान के कृषि यंत्रों का जलाने का भी काम किया जा रहा है।

जिसको लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कृषि यंत्र पूजन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने दर्जनों ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्र एकजुट करी उनका सामूहिक पूजन करते हुए कहा कि ट्रैक्टर व हल आदि कृषि यंत्र किसानों के लिए पूजनीय होते हैं। इंडिया गेट पर ट्रैक्टर को जलाकर कांग्रेस ने अपनी सोच को देश के सामने प्रदर्शित किया है।

आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच गलत है और पूरी तरह से किसान विरोधी है। राजा वर्मा ने ट्रैक्टर पर बैठकर कुछ दूरी के लिए सांकेतक रैली भी निकाली। स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का पूरा जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने नि:स्वार्थ हमेशा किसानों के हित में लड़ाई लड़ी। आरोप लगाया कि आज के समय में कुछ राजनैतिक पार्टियां अपने राजनैतिक कारणों व निजी स्वार्थों के लिए कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाकर किसान विरोधी पार्टी की मानसिकता दिखा रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ वह कृषि विधेयक का विरोध कर किसान के हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। कहा कि ट्रैक्टर हल आदि कृषि यंत्र किसानों के लिए पूजनीय होते हैं। इस दौरान पप्पू पहलवान, त्रिलोक चौधरी, सौरभ जायसवाल, गौरव शर्मा, अमरीश त्यागी, अमित रंजन, हरेंद्र नागर, राहुल चौधरी, संजीव त्यागी, देवेंद्र चौधरी, सतीश यादव, कपिल मित्तल, सत्ते, मनवीर पवार, केवी तेवतिया, पंकज भारद्वाज, नवनीत शर्मा, मुकेश राणा, संदीप शर्मा, विनोद सक्सेना आदि कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।