भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनता का जताया आभार



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने पर व जिले की 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने सभी मतदाताओं का आभार जताया।

और कहा कि विकास के कार्य पर जनता ने फिर भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ जिताया है जनता का विश्वास बरकरार रहेगा और जनता की समस्याएं और विकास कार्य मजबूती के साथ में किये जाएंगे।