भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वही जनपद बुलंदशहर में जिस तरह चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी प्रत्याशी जोरो जोरो से प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं सदर विधानसभा पर भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जेटली गार्डन में किया गया। वहीं सदर विधानसभा प्रत्याशी को मजबूती के साथ जिताने के लिए चुनाव कार्यालय पर हवन यज्ञ भी किया गया ।

जिसमें सांसद भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह 2017 में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड कर जीत हासिल की थी फिर दोबारा 2017 का रिकॉर्ड तोड़ कर जीत हासिल करनी है। और भाजपा की सरकार बनानी है जनपद बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीट पर भाजपा का पूर्व पंचम लहराना है।

गठबंधन जिस तरह पहले फेल किया था इस बार भी पूरी तरह पराजित करना है इस अवसर पर भाजपा नेता विनय सिरोही अरुणा सिरोही पूजा गुप्ता कुलदीप चौधरी गौरव मित्तल आनंद चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया संजय माहेश्वरी लोकेश लोधी हितेश गर्ग अभिनव वर्मा आदि उपस्थित रहे।