भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ड़ॉ० महेंद्र सिंह

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर आज  विधानसभा बुलंदशहर एवं स्याना चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र सिंह प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे।
जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनता के घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जनता भाजपा को निहार रही है।

भारतीय जनता पार्टी विकास एवं सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती है। ‘अबकी बार फिर भाजपा सरकार’ श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम पिछलीभाजपा चुनाव संचालन  समिति की  बैठक को संबोधित करने पहुंचे पूर्व प्रदेश  जल शक्ति मंत्री ड़ॉ० महेंद्र सिंह  बार से भी अधिक सीटों से जीतकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से बुलंदशहर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, स्याना भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र लोधी, पूर्व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण गहलोत,शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, नागेंद्र सिंह,कुलदीप चौधरी, डम्बर सिंह प्रधान, सत्येंद्र सिंह, गौरव मित्तल, अरुणा सिरोही, आदेश चौधरी, पूजा गुप्ता, इंद्रमोहन लोधी, राजीव लोधी, भीष्म सिसोदिया, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा विस्तारक, विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व विधानसभा बुलंदशहर व स्याना की चुनाव संचालन समिति में सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।